डीग: पटवारी की तबादला सूची में टाइपिंग की बड़ी चूक, सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी की जगह विधायक का नाम चढ़ा
Deeg, Bharatpur | Jul 11, 2026 राज्य सरकार द्वारा जारी पटवारियों की तबादला सूची में एक टाइपिंग त्रुटि चर्चा का विषय बन गई है। आदेश के क्रमांक 609 में नवोड़ा को बेरा, पाटोदी (जिला बालोतरा) से डीग स्थानांतरण किए गए सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी एवं पटवारी नरेंद्र सिंह का नाम दर्ज होने के स्थान पर गलती से डीग-कुम्हेर विधायक शैलेष दिगंबर सिंह का नाम अंकित हो गया।