सिमडेगा: सिमडेगा में ब्राउन शुगर कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
सिमडेगा में ब्राउन शुगर के साथ विशाल पासवान उर्फ मिड्डू गिरफ्तार। शुक्रवार दोपहर 2:40 बजे एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता में बताया कि ठकुरटोली डिफेंस कॉलोनी में छापेमारी कर 5.8 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल व बाइक बरामद की गई। मामले में गुमला निवासी सिरोमनी कुमार की तलाश जारी है।