गोरखपुर: गोरखपुर में सनसनीखेज हत्या का खुलासा, संपत्ति हड़पने के लिए युवक को जहर देकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां अचल संपत्ति हड़पने की साजिश में एक युवक को जहर देकर मार डाला गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।चिलुआताल थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस ने अजित उर्फ मावेन्द्र नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादिनी के बेटे को