गुन्नौर: गांव जगन्नाथपुर के समीप टायर फटने से अनियंत्रित हुई इको कार, सड़क किनारे खंदक में पलटी, 3 महिलाओं सहित 6 लोग घायल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर गांव जगन्नाथपुर के समीप बुधवार शाम करीब 5 बजे टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर इको कार सड़क किनारे खंदक में पलट गई। इस हादसे में इको कार में सवार जनपद बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी तीन महिलाओं सहित सहित 6 लोग घायल हो गए। एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।