बिसवां: रेउसा में खंड शिक्षाधिकारी के अगुवाई में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का आयोजन, शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
खंड रेउसा में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत ब्लॉक स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। यह रैली त्रिभुवन दत्त जूनियर हाई स्कूल रेउसा से दोपहर से शुरू हुई और क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी के प्रतिनिधियों रामेंद्र तिवारी एवं हिमांश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया।