बाबई: नयाधाई में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
माखननगर के ग्राम नयाधाई में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 22 वर्षीय युवक अजय उईके ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। युवक ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई है इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।