उतरौला: विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत दुखहरनाथ मंदिर पर चलाया स्वच्छता अभियान
10 अप्रैल गुरुवार शाम 4:00 बजे उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम अंतर्गत दुख हरण नाथ मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं की जानकारी को घर-घर तक पहुंचने को कहा।