उतरौला: विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा विधानसभा प्राक्कलन समिति की बैठक में शामिल हुए
8 अप्रैल मंगलवार शाम 5:00 बजे विधायक उतरौला कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई की उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा विधानभवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा प्राक्कलन समिति के तहत नगर विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग की बैठक में सम्मिलित हुए। उन्होंने बैठक में सभापति के साथ योजनाओं की चर्चा में भाग लिया।