उतरौला: उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने सादुल्लाह नगर में बस अड्डे की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
9 अप्रैल बुधवार 12 बजे उतरौला विकास मंच अध्यक्ष आदिल हुसैन ने सादुल्लाह नगर में सरकारी बस अड्डे के लिए जमीन सर्वे कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।आदिल हुसैन ने कहा कि यह क्षेत्र अति पिछड़ा है परिवहन सेवा का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है जिससे लोगों को दिक्कत होती है सरकारी बस अड्डे के निर्माण की हम लोग मांग करते हैं।