कोडरमा: सदर अस्पताल के ब्लड डोनर रूम में जल जमाव से विद्युत प्रवाहित होने और फिसलन का खतरा,एजेंसी को दिए गए निर्देश #jansamasya
कोडरमा जिले के सदर अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक में स्थित डोनर रूम में बरसात का पानी जमने से ब्लड डोनेट करने पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ब्लड डोनर केबिन के भीतर जल जमाव होने से केबिन में उपलब्ध इलेक्ट्रिक उपकरणों से जलजमाव वाले स्थान पर विद्युत प्रवाहित होने का डर बना रहता है।