कोडरमा: उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जन शिकायत निवारण पोर्टल की समीक्षा की, कई निर्देश दिए
उपायुक्त ऋतुराज ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य "जन शिकायत निवारण कोषांग" के अंतर्गत संचालित kodarmadm.in पोर्टल की कार्यप्रणाली एवं इसके प्रभावी संचालन की समीक्षा करना था।