कोडरमा: नगर प्रबंधक ने तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत विशेष जांच में 10 लोगों से जुर्माना वसूला
तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 की धारा 4 व 6ए, 6बी के तहत विशेष जांच अभियान टाउन हॉल के पास, कोर्ट के पास, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं बागीटांड स्टेडियम के पास कुल 24 दुकानों की जांच* की गई, जिसमें 10 दुकानों/ व्यक्तियों द्वारा कोटपा कानून उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिनसे अर्थदंड के रूप में कुल 2900 रूपये की वसूली की गई।