मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में एक्सपोर्ट फैक्ट्री में गार्ड की हुई मौत को लेकर एसपी सिटी ने दी जानकारी
थाना मझोला इलाके के लकड़ी फजलपुर में डायनेमिक एक्सपोर्ट फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की गोली लगने से हुई मौत के लेकर एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि उमेश नाम का सिक्योरिटी गार्ड बीते एक महीने से बीमार चल रहा था वह आज ही फैक्ट्री में ड्यूटी पर वापस लौटा था वह रूम से बंदूक लेने गया था किसी कारण वश उसकी बंदूक से गोली चल गई और उसको लग गई थी