मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में डायनामिक डेकोर फैक्टरी के गार्ड की गोली लगने से हुई मौत, अफरा-तफरी के बीच मचा हंगामा
लाकड़ी फाजलपुर स्थित एक फैक्टरी गार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ, इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल गार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रकाश नगर लाइन पार निवासी उमेश चौहान लाकड़ी फाजलपुर स्थित डायनामिक डेकोर फैक्टरी में शुक्रवार सुबह वह अपनी बंदूक लेने के लिए गार्ड रूम में आया था।