Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

01 प्रेस नोट 12.07.2026 पंचकूला पुलिस ने 13.10 लाख के साइबर फ्रॉड मामले में स्टूडेंट वीजा पर आए जिम्बाब्वे और मेडिकल वीजा पर आए नाइजीरियाई आरोपी को किया गिरफ्तार, मोबाइल फोन व सिम बरामद व्हाट्सएप पर यूके की महिला बनकर बुना 13.10 लाख साइबर फ्रॉड का जाल, फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर फंसाया, दोनों 5 दिन के पुलिस रिमांड पर पंचकूला/ 12 जुलाई :- साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच पंचकूला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशानुसार साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने 13.10 लाख रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक जिम्बाब्वे का नागरिक, जो स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था, तथा दूसरा नाइजीरिया का नागरिक, जो मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था, शामिल है। दोनों आरोपियों ने व्हाट्सएप पर स्वयं को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की महिला बताकर एक सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी को फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का झांसा दिया और 13 लाख 10 हजार रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। थाना साइबर क्राइम पंचकूला में 20 फरवरी 2026 को दर्ज हुए इस मामले के अनुसार पंचकूला निवासी 63 वर्षीय सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार दिसंबर 2025 में फेसबुक पर संपर्क करने वाली एक महिला ने स्वयं को यूके की निवासी बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत और कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ता का विश्वास जीता गया। बाद में उसे अपनी रिश्तेदार से जोड़कर फार्मा उत्पादों के कारोबार में निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने दावा किया कि कंपनी स्वयं उत्पाद खरीदकर आगे बेच देगी और निवेशक को भारी लाभ मिलेगा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपियों की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई उत्पाद मिला और न ही किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हुआ। संदेह होने पर शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना साइबर क्राइम पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के आधार पर साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह व जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जगमीत सिंह की अगुवाई में टीम बहादुरगढ़ पहुंची, जहां से जिम्बाब्वे निवासी तापिवा और नाइजीरिया निवासी केनेथ को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड पुलिस को दिए। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी ही व्हाट्सएप पर यूके में रहने वाली महिलाओं की फर्जी पहचान बनाकर शिकायतकर्ता से बातचीत करते थे और उसे निवेश के नाम पर झांसा देते थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस प्रकार की वारदातों में इन आरोपियों ने कितने अन्य लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार जिम्बाब्वे निवासी आरोपी भारत में स्टूडेंट वीजा पर आया हुआ था, जबकि नाइजीरिया निवासी आरोपी मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन: नाइजीरिया और जिम्बाब्वे के दूतावासों को भी ई-मेल के माध्यम से अवगत कराया गया है। पूछताछ के दौरान एक अन्य सह-आरोपी का नाम भी सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर भी जांच एवं छापेमारी की जाएगी। पंचकूला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा निवेश, व्यापार या अधिक मुनाफे का प्रलोभन दिए जाने पर बिना सत्यापन के किसी भी बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Uklana, Hissar | Jul 12, 2026

MORE NEWS

जितने भी ये ठाई….वहाँ जाकर भड़काऊ भाषण देते है उनको लेकर अजय सैनी क्या बोले देखो…..

जितने भी ये ठाई….वहाँ जाकर भड़काऊ भाषण देते है उनको लेकर अजय सैनी क्या बोले देखो…..

Uklana, Hissar | Jul 13, 2026

पिंजौर क्षेत्र से देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजा

पंचकूला/ 13 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशों के अनुसार पंचकूला में अवैध हथियारों की तस्करी, खरीद-फरोख्त एवं इनके अवैध इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 इसी अभियान के तहत डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंजौर क्षेत्र में एचएमटी के नजदीक से एक व्यक्ति को अवैध देसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान साहिल शर्मा निवासी गांव नागल, थाना चंडीमंदिर, जिला पंचकूला, उम्र 36 वर्ष, के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल (.32 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया।

 पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अंबाला जेल भेज दिया गया।

साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने, उनकी तस्करी करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पिंजौर क्षेत्र से देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजा पंचकूला/ 13 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशों के अनुसार पंचकूला में अवैध हथियारों की तस्करी, खरीद-फरोख्त एवं इनके अवैध इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंजौर क्षेत्र में एचएमटी के नजदीक से एक व्यक्ति को अवैध देसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान साहिल शर्मा निवासी गांव नागल, थाना चंडीमंदिर, जिला पंचकूला, उम्र 36 वर्ष, के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल (.32 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अंबाला जेल भेज दिया गया। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने, उनकी तस्करी करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Uklana, Hissar | Jul 13, 2026

*जलभराव के बीच यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए हिसार पुलिस रही मुस्तैद*
पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में हुई वर्षा के दौरान शहर के विभिन्न जलभराव एवं व्यस्त यातायात वाले क्षेत्रों में हिसार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर यातायात का कुशलतापूर्वक संचालन किया तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराया।
बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव एवं यातायात का दबाव बढ़ने के बावजूद यातायात पुलिस के जवान लगातार मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने वाहन चालकों को उचित दिशा-निर्देश दिए, जाम की स्थिति को नियंत्रित किया तथा एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित निकासी दिलाई।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि हिसार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए हर परिस्थिति में प्रतिबद्ध है। प्रतिकूल मौसम के दौरान भी पुलिस कर्मियों ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया ताकि शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वर्षा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का सहयोग करें, जिससे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

*जलभराव के बीच यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए हिसार पुलिस रही मुस्तैद* पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में हुई वर्षा के दौरान शहर के विभिन्न जलभराव एवं व्यस्त यातायात वाले क्षेत्रों में हिसार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर यातायात का कुशलतापूर्वक संचालन किया तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराया। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव एवं यातायात का दबाव बढ़ने के बावजूद यातायात पुलिस के जवान लगातार मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने वाहन चालकों को उचित दिशा-निर्देश दिए, जाम की स्थिति को नियंत्रित किया तथा एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित निकासी दिलाई। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि हिसार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए हर परिस्थिति में प्रतिबद्ध है। प्रतिकूल मौसम के दौरान भी पुलिस कर्मियों ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया ताकि शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वर्षा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का सहयोग करें, जिससे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Uklana, Hissar | Jul 13, 2026