रफीगंज: रफीगंज थाना पुलिस ने एक वारंटी को भेजा जेल
रफीगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिजुलिया गांव निवासी साधु यादव उर्फ राकेश के रूप में की गई है। बुधवार सुबह 9 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध औरंगाबाद न्यायालय से वारंट निर्गत था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।