भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में लग्जरी-स्लीपर बसों पर बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा में भारी लापरवाही के चलते दो बसें सीज
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिले में एक माह का विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सोमवार देर रात्रि को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 एवं भदाली खेड़ा चौराहे सहित विभिन्न मार्गों पर करीब ढाई घंटे तक लग्जरी और स्लीपर बसों की सघन जांच की गई। जांच में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आने पर दो बसों को सीज किया