विश्व संग्रहालय दिवस पर विदिशा जिला संग्रहालय पहुंचे पुरातत्व प्रेमियों ने यहां मौजूद ऐतिहासिक प्रतिमाओं और धरोहरों का सोमवार दोपहर 12 बजे अवलोकन किया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। संगठन के सदस्य गोविंद देवलिया ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण दिन पर मार्गदर्शन देने वाला कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।