धौलपुर: रपटो व नदियों के किनारे रील बनाने वाले लोगों के लिए SP ने कार्यालय से की अपील
जिले में हो रही लगातार बारिश से नदिया, तलब, और नाले उफान पर है। इनके किनारे पर कुछ लोगो के द्वारा रील बनाई जा रही है। जिसको लेकर जिला पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को अपील की है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोगो के द्वारा नदियों, रपटों पर रील बनाई जा रही है। जिससे हादसों की आशंका ज्यादा रहती है। उन्होंने कहा कि तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहे जिससे कोई हादसा न हो