नगरी: सियादेही में बना 'लइका घर', एक परिसर में मिलेगी पूरी शिक्षा
नगरी विकासखंड के ग्राम सियादेही में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आकर्षक ‘लइका घर’ विकसित किया गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में बने इस केंद्र की दीवारों पर वर्णमाला, अंक, फल-सब्जी व पशु-पक्षियों की चित्रकारी की गई है, जो खेल-खेल में सीखने को प्रेरित करती है। यहां एकीकृत शैक्षणिक मॉडल अपनाया गया है।