चक्रधरपुर: केन्दो पंचायत में ग्रामीण महिलाएं नशा कारोबार छोड़, स्वरोजगार से बन रही हैं स्वावलंबी
चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत केन्दो पंचायत में झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में संचालित जेएसएलपीएस की आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा आयोजित हुईl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव शामिल हुएl सभा में इटोर पंचायत के मुखिया सोमनाथ कोया मौजूद थेl