शिवपुरी नगर: गवाही देने वाले युवक से मारपीट, युवक ने एसपी से लगाई गुहार
शिवपुरी जिले के चिंगारा कोठी क्षेत्र के निवासी जगभान जाटव ने एसपी से शिकायत कर मारपीट और जान से मारने की धमकी की बात कही है। वह आज बुधवार दोपहर 1बजे एसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। जगभान के अनुसार, आशिफ खान ने एक टमटम गाड़ी फायनेंस कराई थी, जिसमें उसे गवाह बनाया गया था। लेकिन आशिफ ने गाड़ी की किश्तें और करीब 40 हजार रुपये का बकाया नहीं चुकाया।