खरीक: कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत
नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर वार्ड संख्या-3 में गुरुवार को कोसी नदी में डूबने से 19 वर्षीय सुनील कुमार की मौत हो गई। वह खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहा था, तभी पैर फिसलने से नदी में गिर गया। काफी खोजबीन के बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वार्ड पार्षद नागेश्वर सिंह ने