खलीलाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दी गई सख्त चेतावनी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा समिति की बैठक में जिले के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी, विधायक एवं सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने अधूरे कार्यों और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए। सांसद ने कहा कि विकास कार्य समय पर पूरे हों, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।