तरबगंज: गोंडा अयोध्या बॉर्डर पर सोमवार को भी है पुलिस की कड़ी चौकसी
पवित्र रामनगरी अयोध्या धाम में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने गोण्डा-अयोध्या बॉर्डर पर बैरियर लगवा कर सघन चेकिंग की जा रही है।कप्तान द्वारा स्वयं गोण्डा अयोध्या पर भ्रमण कर बैरियर डायवर्जन पर लगी पुलिस बल की ड्यूटी को चेक कर ड्यूटी पर सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गयी।एसपी के निर्देश में बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है