माण्डल: स्टेशनपुरा में घर में सो रहे युवक पर दबंगों ने लाठियों और पाइपों से किया ताबड़तोड़ हमला, घायल का अस्पताल में इलाज जारी
मांडल थाना क्षेत्र के स्टेशनपुरा में दिनदहाड़े घर में सो रहे एक युवक पर दबंगों ने लाठियों और लोहे के पाइपों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।