सादाबाद: सहपऊ के मां भद्रकाली मंदिर में पूजा के बाद 21 डाक कांवड़िए गंगोत्री के लिए रवाना हुए
सहपऊ कस्बे से 21 श्रद्धालुओं का जत्था गंगोत्री उत्तराखंड से डाक कांवड़ लाने के लिए निकला। यात्रा पर निकलने से पहले, सभी कांवड़ियों ने मां भद्रकाली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी यात्रा की सफलता की कामना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनके दल द्वारा यह तीसरी बार डाक कांवड़ लाई जा रही है।