फतुहा: फतुहा नगर प्रशासन के द्वारा महारानी चौक से फतुहा चौराहा तक बुलडोजर चलाकर हटाया गया अतिक्रमण
Fatwah, Patna | Jul 10, 2026 फतुहा नगर प्रशासन के द्वारा दूसरे दिन महारानी चौक से फतुहा चौराहा तक बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया है। नाले पर बने अस्थाई दुकान और झोपड़ियां को प्रशासन की बुलडोजर में पूरी तरह से साफ कर दिया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि 15 दिन पर हमारे कार्यालय के कर्मी अतिक्रमण की निरीक्षण करेंगे। अतिक्रमण होने पर कारवाई किया जायेगा।