नौगावां सादात: नौगांवा के दो सगे भाइयों को सऊदी अरब पुलिस ने किया गिरफ्तार, परिजनों ने पीएम मोदी व विदेश मंत्री से रिहाई की गुहार लगाई
नौगावां सादात कस्बे के दो सगे भाईयों को सऊदी अरब में हिरासत में लिए जाने के बाद उनके माता-पिता ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से अपने बेटों मोहम्मद जफर और मोहम्मद राहिब की सुरक्षित रिहाई और वतन वापसी के लिए हस्तक्षेप की अपील की है।