बीदासर: सरदारशहर में यातायात पुलिस ने हेलमेट पहनने के लिए फूल देकर किया जागरूक
Bidasar, Churu | Jul 7, 2026 सरदारशहर, 7 जुलाई। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस ने मंगलवार को हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों का फूल भेंट कर सम्मान किया तथा बिना हेलमेट चलने वालों को नियमों की पालना के लिए समझाइश दी। पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व और सड़क दुर्घटनाओं में इससे बचाव की जानकारी दी है।