खंडवा नगर: उधार के पैसे मांगने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, घासपुरा में 4 आरोपियों ने घेरकर किया हमला
खंडवा के घासपुरा क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और चाकू से हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक सोहेल जुबेरी ने बताया कि उसने जीसान नाम के व्यक्ति को कुछ समय पहले पैसे उधार दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि जीसान ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोहेल पर हमला कर दिया , जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे की है