बिजनौर: नूरपुर में सचिन नाम के युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
Bijnor, Bijnor | Nov 27, 2024 नूरपुर में लगभग एक माह पूर्व डायमंड सिटी कॉलोनी में दबंगों ने सचिन नाम के एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धारोंओ में केस दर्ज किया था। लेकिन अभी तक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसी बात से नाराज आज बुधवार को समय करीब 12:00 बजे भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की है।