बिजनौर: बिजनौर के महात्मा विदुर सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
Bijnor, Bijnor | Nov 26, 2024 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब 4:00 बजे महात्मा विदुर सभागार कक्ष मे जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने चीनी मिलों में लगे वाहनों की सूची उपलब्ध कराने व उनकी फिटनेस चेक करने के लिए सभी को निर्देशित किया है।