पुपरी: चोरौत के भुतहा गांव में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत
चोरौत के भुतहा वार्ड मे ट्रैक्टर दुर्घनाग्रस्त हो गया। जिसमें गांव के ही भरत राय एवं अशोक राय की मौत हो गया। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस रविवार को 9 बजे दिन में घटना स्थल पर पहुंचकर जांच प्रताल किया। वहीं परिजन द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस शव को परिजन को सुपुर्द कर दिया है।