Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

थाना मुंडेरवा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 12-07-2026 को ग्राम बोदवल में पोखरे में नहाने गये दो बच्चों की डूबने से हुई मृत्यु के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा दी गई बाइट- https://t.co/ZoOXqoX0sO

Basti, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

MORE NEWS

*समर्थकों संग पैदल मार्च निकालकर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय "सुदामा" ने सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन*  
*हाउस अरेस्ट, दोहरी टोल वसूली और मनोरमा नदी संरक्षण को लेकर जताया कड़ा विरोध*
           जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 20 26
*हर्रैया।* भाजपा नेता *चन्द्रमणि पाण्डेय "सुदामा"* ने आज हजारों समर्थकों के साथ हर्रैया के बभनान चौराहे से उपजिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हर्रैया को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से श्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री के हर्रैया आगमन के दौरान कार्यक्रम में बरती गई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि मुझे किस नियम और किसके निर्देश पर हाउस अरेस्ट किया गया? 
भाजपा मंडल अध्यक्ष *शिव चरण जैसवाल*, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष *रोली सिंह* सहित कई कार्यकर्ताओं को भी अधिकृत सूची में नाम होने के बावजूद कार्यक्रम में जाने से रोका गया। इसकी जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाने वाले जनहित के मुद्दों को शासन स्तर पर अग्रसारित किया जाए।
                               *मुख्य मांगें*
1. *मनोरमा नदी संरक्षण*: श्री पाण्डेय ने कहा कि हर्रैया और बस्ती की पहचान मनोरमा नदी अतिक्रमण, प्रदूषण और उपेक्षा का शिकार है। 2012 से अब तक सैकड़ों ज्ञापन, धरना और उच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी गई। मखौड़ा धाम से झुंगीनाथ तक 1 किमी नदी की सफाई कर 1500-2000 कुंतल मलबा भी हटाया गया। मांग की कि मनोरमा को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त किया जाए। साथ ही रामरेखा और कुवानो नदी की सफाई के लिए भी कार्ययोजना बने।

2. *दोहरी टोल वसूली पर रोक*: गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 40 किमी की दूरी पर दो टोल प्लाजा हैं जबकि मानक 60 किमी का है। चौकड़ी टोल तालाब की भूमि पर बिना NOC बना है। इस पर 2012 से संघर्ष जारी है और उच्च न्यायालय ने नोटिस भी जारी किया है। फिर भी मनमानी वसूली हो रही है। उन्होंने कहा जब पूरे देश में 1 साल का फास्टैग ₹3000 में है तो स्थानीय लोगों से ₹300 प्रतिमाह यानी ₹4000 साल वसूलना अन्याय है। यदि स्थानीय वाहनों को छूट नहीं मिलती तो महूघाट-विशेषरगंज मार्ग पर लगे हाइट बैरियर तत्काल हटाए जाएं। चंद्रमणि पाण्डेय ने चेतावनी दी कि यदि इन जनहित के मुद्दों पर समयबद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो क्षेत्र की जनता के साथ लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
*इस दौरान उपस्थित रहे*
मंडल महामंत्री *शक्तिदीप पाठक*, मंडल उपाध्यक्ष *रबी पाण्डेय*, *विमलेंद्र सिंह*, *दिनेश तिवारी*, *चन्द्र प्रकाश तिवारी*, *सुरेन्द्र सोनकर*, *अभिषेक शर्मा*, *सोनू शुक्ला*, *विमल पाण्डेय*, *विजय पाण्डेय*, *हनुमान बर्मा*, *अरविंद सिंह*, *शिवम तिवारी*, *संजय निषाद*, *गिरीशधर द्विवेदी*, *अमरनाथ शुक्ल*, *विनोद तिवारी*, *विनोद चौधरी*, *एस.पी. चौधरी*, *बृजकिशोर शुक्ल*, *राहुल यादव*, *रणजीत यादव*, *पवन शुक्ल*, *पशुपतिनाथ चौबे*, *रजनीश शुक्ल*, *राजीव पाण्डेय* सहित क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक।

                  संवाददाता हरी ओम प्रकाश 
             राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

*समर्थकों संग पैदल मार्च निकालकर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय "सुदामा" ने सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन* *हाउस अरेस्ट, दोहरी टोल वसूली और मनोरमा नदी संरक्षण को लेकर जताया कड़ा विरोध* जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 20 26 *हर्रैया।* भाजपा नेता *चन्द्रमणि पाण्डेय "सुदामा"* ने आज हजारों समर्थकों के साथ हर्रैया के बभनान चौराहे से उपजिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हर्रैया को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से श्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री के हर्रैया आगमन के दौरान कार्यक्रम में बरती गई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि मुझे किस नियम और किसके निर्देश पर हाउस अरेस्ट किया गया? भाजपा मंडल अध्यक्ष *शिव चरण जैसवाल*, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष *रोली सिंह* सहित कई कार्यकर्ताओं को भी अधिकृत सूची में नाम होने के बावजूद कार्यक्रम में जाने से रोका गया। इसकी जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाने वाले जनहित के मुद्दों को शासन स्तर पर अग्रसारित किया जाए। *मुख्य मांगें* 1. *मनोरमा नदी संरक्षण*: श्री पाण्डेय ने कहा कि हर्रैया और बस्ती की पहचान मनोरमा नदी अतिक्रमण, प्रदूषण और उपेक्षा का शिकार है। 2012 से अब तक सैकड़ों ज्ञापन, धरना और उच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी गई। मखौड़ा धाम से झुंगीनाथ तक 1 किमी नदी की सफाई कर 1500-2000 कुंतल मलबा भी हटाया गया। मांग की कि मनोरमा को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त किया जाए। साथ ही रामरेखा और कुवानो नदी की सफाई के लिए भी कार्ययोजना बने। 2. *दोहरी टोल वसूली पर रोक*: गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 40 किमी की दूरी पर दो टोल प्लाजा हैं जबकि मानक 60 किमी का है। चौकड़ी टोल तालाब की भूमि पर बिना NOC बना है। इस पर 2012 से संघर्ष जारी है और उच्च न्यायालय ने नोटिस भी जारी किया है। फिर भी मनमानी वसूली हो रही है। उन्होंने कहा जब पूरे देश में 1 साल का फास्टैग ₹3000 में है तो स्थानीय लोगों से ₹300 प्रतिमाह यानी ₹4000 साल वसूलना अन्याय है। यदि स्थानीय वाहनों को छूट नहीं मिलती तो महूघाट-विशेषरगंज मार्ग पर लगे हाइट बैरियर तत्काल हटाए जाएं। चंद्रमणि पाण्डेय ने चेतावनी दी कि यदि इन जनहित के मुद्दों पर समयबद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो क्षेत्र की जनता के साथ लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। *इस दौरान उपस्थित रहे* मंडल महामंत्री *शक्तिदीप पाठक*, मंडल उपाध्यक्ष *रबी पाण्डेय*, *विमलेंद्र सिंह*, *दिनेश तिवारी*, *चन्द्र प्रकाश तिवारी*, *सुरेन्द्र सोनकर*, *अभिषेक शर्मा*, *सोनू शुक्ला*, *विमल पाण्डेय*, *विजय पाण्डेय*, *हनुमान बर्मा*, *अरविंद सिंह*, *शिवम तिवारी*, *संजय निषाद*, *गिरीशधर द्विवेदी*, *अमरनाथ शुक्ल*, *विनोद तिवारी*, *विनोद चौधरी*, *एस.पी. चौधरी*, *बृजकिशोर शुक्ल*, *राहुल यादव*, *रणजीत यादव*, *पवन शुक्ल*, *पशुपतिनाथ चौबे*, *रजनीश शुक्ल*, *राजीव पाण्डेय* सहित क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Jul 13, 2026

परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना जनपद बस्ती द्वारा आपरेशन साथ-साथ" टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल” के तहत 04 जोड़ों को उनके बीच मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। https://t.co/D7tPuRxAqt

परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना जनपद बस्ती द्वारा आपरेशन साथ-साथ" टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल” के तहत 04 जोड़ों को उनके बीच मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। https://t.co/D7tPuRxAqt

Basti, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

#BastiPolice पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनके त्वरित,निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। https://t.co/tXSrfoX7Em

#BastiPolice पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनके त्वरित,निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। https://t.co/tXSrfoX7Em

Basti, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

*उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हरि सिंह बब्लू*  स्थानीय संगत ने दी बधाइयां*
     *जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026*

*बस्ती।* उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की रविवार को बस्ती में हुई बैठक में *सरदार हरि सिंह बब्लू* को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं *इंद्रपाल सिंह सैंकी* को बस्ती का जिला अध्यक्ष बनाया गया। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन की सूचना मिलते ही बस्ती की संगत में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय सिख समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने *हरि सिंह बब्लू* को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पूर्वांचल में सिख समाज और मजबूत होगा।
लोगों ने कहा कि *"बब्लू भाई"* हमेशा से सेवा भाव से समाज के लिए कार्य करते आए हैं। कोरोना काल में राशन-दवा वितरण से लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन और युवाओं को शिक्षा-रोजगार से जोड़ने तक में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से अब बस्ती सहित पूर्वांचल के सभी जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।  लोगों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और समाजहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

*उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हरि सिंह बब्लू* स्थानीय संगत ने दी बधाइयां* *जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026* *बस्ती।* उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की रविवार को बस्ती में हुई बैठक में *सरदार हरि सिंह बब्लू* को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं *इंद्रपाल सिंह सैंकी* को बस्ती का जिला अध्यक्ष बनाया गया। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन की सूचना मिलते ही बस्ती की संगत में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय सिख समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने *हरि सिंह बब्लू* को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पूर्वांचल में सिख समाज और मजबूत होगा। लोगों ने कहा कि *"बब्लू भाई"* हमेशा से सेवा भाव से समाज के लिए कार्य करते आए हैं। कोरोना काल में राशन-दवा वितरण से लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन और युवाओं को शिक्षा-रोजगार से जोड़ने तक में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से अब बस्ती सहित पूर्वांचल के सभी जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। लोगों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और समाजहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Jul 13, 2026