बिछिया: बिछिया में सामूहिक विवाह का आयोजन, 126 जोड़े बने जीवनसाथी
30 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे बिछिया से एक बड़ी सामाजिक खबर सामने आई, जहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया l यह कार्यक्रम एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ l जिसमें कुल 126 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे l उक्त कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l