कटघोरा: तालाब में युवक की तैरती हुई लाश मिली, मृतक केशव आदतन शराबी था
Katghora, Korba | Apr 24, 2026 सर्वमंगला नगर बरमपुर बस्ती के समीप निर्मित तालाब में एक युवक की लाश तैरती देखी गई. सर्वमंगला चौकी पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से लाश को बाहर निकाला गया तो उसकी शिनाख्त बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में की गई.कुसमुंडा थाना अंतर्गत सर्व मंगला पुलिस चौकी क्षेत्र के बरमपुर के तालाब में लाश देखे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.