रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र पुलिस ने जुगैल क्षेत्र से तीन हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
सोनभद्र पुलिस ने शुक्रवार को जुगैल क्षेत्र से तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया,बता दें कि अभियुक्तों को मुकदमा पंजीकरण के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। जुगैल थाने पर दर्ज मुकदमे के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की गई, जिसमें वादी इश्रावती के अनुसार उनके पति शिवचरन गोड़ बीती 14 मार्च से घर से लापता थे उनका शव प्राप्त हुआ था।