कासगंज: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह संपन्न, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने ली सलामी
रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने परेड की सलामी लेकर टोलियों का निरीक्षण किया। करीब 9 माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आरक्षियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।