घनघटा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी 19 वर्षीय बलिराम राजभर की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार रात हैसर चौराहे से घर लौटते समय रामजगला गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बलिराम की मौके पर ही मौत हो गई। वह टेंट लगाने का काम करता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।