ब्रह्मपुर: बहन की डोली उठने से पहले सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, शादी का कार्ड बांटने निकले थे
बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले दो सहोदर भाइयों की सड़क दुर्घटना में देवकुली के समीप मौत हो गई। मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के कारनामेपुर थानाक्षेत्र के लालू के डेरा गांव निवासी गणेश पासवान और मुन्ना पासवान पिता बृज बिहारी पासवान के रूप में हुई है जो अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने निकले थे। परिवार में इन दिनों उत्सव का माहौल था।