महोबा: महोबा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर 115 शिकायतें मिलीं, 15 का हुआ निस्तारण
Mahoba, Mahoba | Jul 6, 2026 महोबा तहसील में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसपी शशांक सिंह, सीडीओ बलराम कुमार, एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह व एसडीएम शिवध्यान पांडे ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। तहसील से कुल 115 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता की जांच होगी।