अजमेर: आदर्श नगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, दो आरोपी गिरफ्तार, 18 पुड़िया स्मैक बरामद
Ajmer, Ajmer | May 5, 2026 मंगलवार को सुबह 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार,अजमेर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्पेशल पुलिस टीम और आदर्श नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भावता निवासी दातार सिंह और लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार किया है।