बांधवगढ़: पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर कलेक्टर सख्त, सभी सरकारी विभागों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी
उमरिया कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने पेट्रोल एवं डीजल की बचत को लेकर जिले के सभी शासकीय विभागों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत जारी आदेश में शासकीय वाहनों का उपयोग केवल सरकारी कार्यों के लिए करने, वाहन साझा करने, कम दूरी के लिए पैदल या साइकिल उपयोग करने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात