रोहतास: रोहतास में जनगणना 2027 को लेकर हुई प्रेस वार्ता, डिजिटल प्रक्रिया पर दिया गया जोर
Rohtas, Rohtas | Apr 17, 2026 रोहतास में जनगणना 2027 को लेकर प्रेस वार्ता, डिजिटल प्रक्रिया पर जोर। शुक्रवार को समाहरणालय रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने की। उन्होंने बताया कि यह देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें मोबाइल ऐप से डेटा संग्रह होगा।