सगमा: सगमा में अवैध बालू परिवहन से हुई मौत, धुरकी में खनन पदाधिकारी ने कनहर तटीय घाटों का किया निरीक्षण
Sagma, Garhwa | Apr 3, 2026 सगमा धुरकी थाना क्षेत्र के कनहर नदी तटीय बालू घाटों पर अवैध खनन और परिवहन के कारण हुई एक दुखद घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से रेस नजर आ रहा है। शुक्रवार 2 बजे जिला खनन पदाधिकारी (DMO) ने स्वयं धुरकी पहुंचकर विभिन्न बालू घाटों का सघन निरीक्षण किया।विदित हो कि पिछले दिनों बालू के अवैध परिवहन के दौरान एक गरीब आदिवासी परिवार के व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी।