कायमगंज: नवाबगंज मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर वाली गली का निर्माण कार्य हुआ शुरू, खबर का हुआ असर
नवाबगंज के मुख्य बाज़ार मार्ग स्थित शिव मंदिर गली में नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।पहले सीसी निर्माण के बाद भी नाली नहीं बनी थी।पब्लिक एप ने खबर को प्रकाशित किया था।स्थानीय लोगों ने नाली निर्माण के लिए कई बार नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत की थी।हालांकि उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया था।इसके बाद पब्लिक एप ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।