फर्रुखाबाद: मसेनी चौराहा पर निजी अस्पताल के पास प्लांट में नवजात शिशु का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मसेनी चौराहे पर एक निजी अस्पताल के पास प्लाट में नवजात शिशु मृत अवस्था में पड़ा मिला। ये वह स्थान है जहां पर छिबरामऊ बस अड्डा है और छिबरामऊ की ओर जाने वाली प्राइवेट बसें खड़ी होती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवजात शिशु का शव खाली प्लाट में पड़ा था और आसपास खून के निशान भी दिखाई दे रहे थे...