सिद्धमुख: सिद्धमुख सीएचसी में 17 सितम्बर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा
Sidhmukh, Churu | Sep 16, 2025 सिद्धमुख तहसील में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सीएचसी सिद्धमुख में 17 सितम्बर 2025 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। भाजपा सिद्धमुख मण्डल अध्यक्ष नाथूराम प्रजापत व नरेश महला ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने का आहवान किया है।