कासगंज: कासगंज में आरएसएस का वन विहार कार्यक्रम आयोजित हुआ, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लिया भाग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कासगंज नगर द्वारा शेमफोर्ड विद्यालय परिसर में वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक एवं शारीरिक खेलों के माध्यम से अनुशासन, संगठन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।